API:गुणधर्म
| यह पृष्ठ मीडियाविकि प्रतिक्रिया API प्रलेख का हिस्सा है। |
चयनित पृष्ठों के गुणधर्मों को सूचीबद्ध करने के लिए GET अनुरोध।
API प्रलेख
गुणधर्म का मतलब है किसी पृष्ठ के बारे में डेटा, जैसे श्रेणियाँ, या पृष्ठ पर सामग्री, जैसे चित्र या कड़ियाँ।
किसी गुणधर्म का अनुरोध करने के लिए आप अपने ज़रूरत की जानकारी के अनुसार आप अपने क्वेरी के prop पैरामीटर को एक मान्य गुणधर्म सबमोडल पास कर सकते हैं।
डेटा के अनुरोध किए गए पृष्ठों को या तो क्वेरी के titles, pageids, या revids पैरामीटरों से निर्धारित किया जाता है, या फिर सृष्टिकार से।
गुणधर्मों के क्वरीज़ इस तरह से लिखी जाती हैं: action=query&titles=title1&prop=property1|property2।
गुणधर्मों के क्वेरीज़ पर हमेशा लौटाए गए सामग्री की संख्या पर एक सीमा होती है।
अधिक सामग्री देखने के लिए परिणाम के continue के अंदर के तत्व को मूल अनुरोध के आखिर में जोड़ें।
गुणधर्मों के उपयोग के बारे में उनके खुद के गुणधर्म API पृष्ठ देखें:
अतिरिक्त टिप्पणियाँ
- अगर अतिरिक्त सूचना न दी गई हो तो फिर ज़्यादातर सबमोडलों का सृष्टिकारों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- गुणधर्म क्वेरीज़ की सीमाएँ:
- गुणधर्म क्वेरीज़ के परिणामों पर हमेशा एक सीमा होती है; डिफ़ॉल्ट सीमा है 100।
साधारण सदस्यों के लिए परिणामों की सीमा $500 तक रखी जा सकती है, या फिर apihighlimits अधिकार वाले सदस्यों (आम तौर पर बॉट्स और सिसॉप्स) के लिए $5000 भी। कुछ मोडलों पर विशेष मामलों में और भी सख्त सीमाएँ रखी जाती हैं।
- अगर आपको नहीं पता कि आपको किस सीमा का इस्तेमाल करना चाहिए और आप जितने हो सके उतने परिणाम देखना चाहते हैं, सीमा को
maxपर सेट करें। उस मामले में एकlimitsतत्व लौटाया जाएगा, जिसमें उपयुक्त सीमा को लिखा जाएगा। - किसी मोडल के सीमा पैरामीटर में मोडल का उपसर्ग, और शब्द
limitहोता है। उदाहरणस्वरूप,imlimitलौटाए गएimagesकी अधिकतम संख्या है।
- अगर आपको नहीं पता कि आपको किस सीमा का इस्तेमाल करना चाहिए और आप जितने हो सके उतने परिणाम देखना चाहते हैं, सीमा को
ये भी देखें
- क्वेरी मोडल पर प्रलेख – इसमें सभी गुणधर्म सबमोडलों के छोटे विवरण, उनके पैरामीटर, और वैल्यू है।
- API:Database field and API property associations – इसमें एक टेबल है जिसमें यह दर्शाया गया है कि क्वेरी के गुणधर्म मीडियाविकि डेटाबेस में फ़ील्ड्स के साथ कैसे संबंधित हैं।
- API:Lists – एक मिलता-जुलता API, जिससे
allusersयाrecentchangesजैसे जानकारी की सूची प्राप्त की जा सकती है। गुणधर्म क्वेरीज़ डेटा कोpagesतत्व पर जोड़ देता है जबकि सूचियाँqueryतत्व में एक अलग शाखा के रूप में परिणाम लौटाते हैं।
- Maintained by MediaWiki Interfaces Team.
- Live chat (IRC): #mediawiki-core जुड़ें
- Issue tracker: Phabricator MediaWiki-Action-API (Report an issue)